Deoria News: आंबेडकर मूर्ति विवादः ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठा भीम आर्मी का कार्यकर्ता
देवरिया, अगस्त 30 -- Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार के लवकनी में डा. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति लगाने व हटाने का मामला एकबार फिर गर्म होता नजर आ रहा है। उचित जगह पर आंबेडकर की मूर्ति लगाने व ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमें को वापस लेने को लेकर ग्रामीणों के साथ भीम आर्मी का कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठा है। गौरीबाजार के लवकनी में 28 जुलाई की रात को ग्रामीणों ने गांव के खलिहान में डा. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दिया। जब इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो एसडीएम, तहसीलदार पुलिस बल लेकर 29 जुलाई को मूर्ति हटवाने पहुंचे थे। ग्रामीण मूर्ति नही हटाने पर अड़ गए। ग्रामीणों का तेवर देख समझाने की पूरी कोशिश किया मगर नहीं मानने पर वापस चले गए। अगले दिन 30 जुलाई को भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मूर्ति को हटाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.