Deoria News: आंधी-पानी में छत से उड़ा टीनशेड, युवक के सिर पर लगा
देवरिया, जुलाई 6 -- Deoria News: भागलपुर,हिन्दुस्तान संवाद। दोपहर को आई बारिश के साथ तेज हवा एक युवक के लिए घातक साबित हो गई। मईल चौराहे पर तेज हवा के चलते एक टीनशेड उड़ गया और एक युवक के सिर पर जाकर गिर गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।मईल चौराहे पर भागलपुर मार्ग के किनारे एक कबड़ा की दुकान है। रविवार की दोपहर अचानक तेज हवा के साथ बारिश हो गई। तेज हवा के कारण छत से उखड़कर टीनशेड उड़ने लगा। इस बीच वह टुकड़ा नीचे खड़े कबाड़ खरीदने वाले भागलपुर निवासी पप्पू वर्मा के ऊर गिर गया। जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आ गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.