देवरिया, नवम्बर 22 -- Deoria News: बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड पथरदेवा में शनिवार को बाल विकास परियोजना के अंतर्गत पथरदेवा, तरकुलवा, देसही और बैतालपुर विकासखंडों की नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी।कृषि मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गांवों में बच्चों की शिक्षा, पोषण और माताओं के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी भूमिका केवल बच्चों की देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करने में भी अहम है। उन्होंने नवनियुक्त सभी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर...