Deoria News: अस्पताल के स्थानांतरण के विरोध में हस्ताक्षर अभियान
देवरिया, जुलाई 26 -- Deoria News: कपरवार। कपरवार स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भेजा। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह, ग्राम प्रधान नीलू देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गाँव और बाजार में अभियान चला।ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखने की मांग की। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य अशोक यादव, परमिला देवी, फिरोज, क्षेत्र पंचायत सदस्य आफताब आलम, मनीषा देवी, अजय यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता सभा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.