Deoria News: असम रायफल में तैनात जवान की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, मौत
देवरिया, नवम्बर 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भतीजी की शादी में हिस्सा लेने के लिए नागालैंड के ओखा से छुट्टी पर लौट रहे असम रायफल के जवान की तबीयत अचानक ट्रेन में बिगड़ गई। उपचार के लिए आरपीएफ ने तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर जवान की मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया।गोरखपुर जनपद के गुलरिया थाना के बनगही निवासी प्रदीप कुमार शर्मा (40) पुत्र बेचन शर्मा असम रायफल में तैनात थे। इस समय उनकी तैनाती नागालैंड के ओखा में थी। यह भी पढ़ें- Basti News: असम रायफल में तैनात जवान की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, मौत उनकी भतीजी की शादी 24 नवंबर को है। इसलिए वह छुट्टी लेकर दीनापुर से ट्रेन पकड़ कर अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.