Deoria News: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, शनिवार की सायं मुखबिर की सूचना पर टीम ने छापेमारी कर आरोपी को 72 शीशी 'आफ्टर डार्क ब्लू' अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रमान मिश्र पुत्र स्व. रामबचन मिश्र, निवासी ग्राम अघैला मिश्र टोला जनपद गोपालगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.