Deoria News: अमर बलिदानियों से प्रेरणा लेकर लिखें भविष्य का इतिहास : एसडीएम
देवरिया, अगस्त 1 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पैना के अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। उपजिलाधिकारी शशिकांत मणि और अन्य लोगों ने दीपदान कर पुष्पांजलि अर्पित किया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि यहां की वीरों ने अपनी संस्कृति अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर सर्वोच्च बलिदान किया। ऐसे उदाहरण इतिहास में बहुत कम मिलते हैं। इस गौरवमयी इतिहास को संरक्षित रखने के साथ ही इसी त्याग और बलिदान की भावना से प्रेरणा प्राप्त कर भविष्य का इतिहास लिखना है। यह शहीद स्मारक गौरव का प्रतीक है। पैना की पावन भूमि न सिर्फ देवरिया जनपद, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का प्रतीक है। यहां के वीरों ने स्वाधीनता के लिए जिस स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.