Deoria News: अपहृत युवक बरामद, आधा दर्जन संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
देवरिया, सितम्बर 29 -- Deoria News: महुआडीह (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे के समीप से सोमवार की दोपहर बुलेट सवार अपहृत किए गए युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अपहृत युवक से पूछताछ कर रही है। साथ आधा दर्जन लोगों को भी पुलिस हिरासत में लिया है। युवक के बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की साँस ली है।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल निवासी आयुष सिंह पुत्र राजेश सिंह बुलेट बाइक से सोमवार की दोपहर बाद बलटिकरा चौराहे पर आया था। अभी वह एक माल के समीप पहुंचा था कि अचानक एक लग्जरी कार आकर रुकी और अभी आयुष कुछ समझता, उसके पहले ही उसे पिस्टल दिखाकर अपनी गाड़ी में कार सवारों ने खींच लिया। यह भी पढ़ें- दिन दहाड़े बुलेट सवार को किडनैप कर ले गए कार सवार, पिस्टल दिखाया और खींच लिया इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.