Deoria News: अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें पुलिस अधिकारी: डीआईजी
देवरिया, सितम्बर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार की रात अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डीआईजी एस चनप्पा ने हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, चोरी, नकबजनी समेत गंभीर अपराधों की समीक्षा की और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई करें और संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर समय से अपराधियों को सजा दिलाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।डीआईजी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करें। शहर से लेकर गांव तक महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही स्वावलंबन के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध को लेकर भी लोगों को जागरूक करने की जरुरत है। साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.