Deoria News: अनियमितता पर नमन सेवा सहकारी समिति का लाइसेंस निलंबित
देवरिया, नवम्बर 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान नमन सेवा कृषि उपज संवर्धन सहकारी समिति लिमिटेड, सोनाड़ी पर किसानों को उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को जांच की गई। जांच टीम में अम्बरीष कुमार मिश्र, अपर जिला कृषि अधिकारी, बृजेश राय, अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील बरहज द्वारा संयुक्त रूप से उर्वरक प्रतिष्ठान की जांच की गई।जांच के उपरांत अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर मेसर्स नमन सेवा कृषि उपज संवर्धन सहकारी समिति लिमिटेड, सोनाड़ी मोड़ का उर्वरक लाइसेंस निलंबित करते हुए उर्वरक व्यवसाय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: दबाव बनाने पर खाद दुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.