देवरिया, अक्टूबर 26 -- Deoria News: विशुनपुरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के आनंद नगर के समीप अनियंत्रित होकर एक कार रविवार को पोखरे में चली गई। काफी प्रयास के बाद कार सवार दो लोगों को बाहर निकाला गया।दोपहर को एक कार पथरदेवा से होते हुए आनंद नगर से सुंदरपुर की तरफ जा रही थी। अचानक पोखरे के समीप कार अनियंत्रित हो गई और पोखरे में चली गई। कार का कुछ हिस्सा पानी में चला गया। लोगों के प्रयास से उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...