Deoria News: अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक घायल
देवरिया, नवम्बर 24 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चनुकी के समीप लार-भाटपाररानी मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।भाटपाररानी थाना क्षेत्र के चनुकी बाजार निवासी रोहित खरवार (18) पुत्र सतेन्द्र खरवार बाइक से कहीं जा रहा था। चनुकी के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.