Deoria News: अनियंत्रित ट्रैक्टर रेलवे पटरी तक पहुंचा, मचा हड़कंप
देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भागलपुर-पिण्डी मार्ग पर स्थित वाराणसी रूट के रेवली रेलवे ढाला के पास मंगलवार की रात एक अनियंत्रित टैक्टर ट्राली पटरी तक पहुंच कर फंस गई। इसके वहां हड़कंप मच गया। रेलकर्मियों की सूचना पर जेसीबी मंगाकर ट्रैक्टर हटाया गया। इस दौरान सतर्कता आदेश लेकर ट्रेनें चलाई गईं।इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हलांकि उसकी सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। लार रोड के स्टेशन अधीक्षक अमरनाथ तिवारी ने बताया कि सीमेंट लदा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन तक आ गया था। इस दौरान ट्रेनों को सतर्कता आदेश देकर चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.