Deoria News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर
देवरिया, नवम्बर 12 -- Deoria News: तरकुलवा(देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया मोड़ के पास बुधवार देर रात एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।नगर पंचायत पथरदेवा निवासी पन्नेलाल, अनिल राजभर, अंकित कुशवाहा और विशाल राजभर बुधवार देर रात अपनी निजी कार से किसी काम से कसया जा रहे थे। अभी वे बोंझरिया मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार चारों लोग घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.