Deoria News: अनियंत्रित कार ने दो को रौंदा, ई-रिक्शा चालक की मौत
देवरिया, नवम्बर 17 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भभौली चौराहे पर खड़े दो लोगों को अनियंत्रित कार ने सोमवार की दोपहर रौंद दिया। जिससे ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। उधर हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि कार में सवार एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। जिसके चलते मौके पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस के एक घंटे के प्रयास के बाद स्थिति सामान्य हुई और आवागमन बहाल हो सका।
भभौली चौराहे पर कार का कहर सुरौली थाना क्षेत्र के अम्मा उर्फ अमवा ग्राम पंचायत के करौंदी गांव के रहने वाले अर्जुन चौरसिया (45) पुत्र स्व.रामनरेश चौरसिया ई-रिक्शा चलाते थे। सोमवार को दोपहर में करीब एक बजे वह ई-रिक्शा लेकर भभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.