Deoria News: अध्यक्ष-ईओ से नाराज सभासदों ने दूसरी बार डीएम को सौंपा इस्तीफा
देवरिया, अगस्त 25 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली से नाराज सभासदों ने दूसरी बार सोमवार को फिर डीएम को त्यागपत्र सौंप दिया। सभासद वर्ष 2023 से नगर पंचायत में कराए गए कार्यों की जांच करने, बोर्ड को भंग करने और भुगतान पर रोक लगाकर जांच टीम गठित करने की मांग की है। चार दिन पहले सभासदों ने अपर जिलाधिकारी को इस्तीफा सौंपा था। चार दिन से अध्यक्ष पति सभासदों की मनुहार कर रहे थे, लेकिन नाराज सभासद प्रक्रिया से मत नहीं हुए और इस्तीफा लेकर डीएम की चौखट पर पहुंच गए। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के निर्वाचित सभी 10 सभासद और मनोनीत तीन में से दो सभासद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। सभासदों ने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को 17 सूत्रीय ज्ञापन रूपी त्यागपत्र सौंपा। दिए त्यागपत्र में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.