Deoria News: अध्यक्ष-ईओ पर आरोप लगा नगर पंचायत रामपुर कारखाना के सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
देवरिया, अगस्त 19 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के निर्वाचित और मनोनीत सभासदों ने अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को सभासदों ने अपर जिलाधिकारी से मिलकर दोनों अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगा अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। सभासदों के सामूहिक त्यागपत्र की जानकारी होते ही रामपुर कारखाना में चर्चा का बाजार गर्म हो गया।
आरोप और मुद्दे नगर पंचायत रामपुर कारखाना के निर्वाचित 10 में से 9 और तीनों मनोनीत सभासदों ने अपर जिलाधिकारी को एक पत्रक दिया। दिए गए पत्रक में लिखा है कि नगर पंचायात रामपुर कारखाना के नगर अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कोई राय लिये बिना मनमाने ढंग से प्रस्ताव पारित करते हैं। नगर में सभी तरह के निर्माण कार्य अपने चहेतों को दिया जाता है। किसी भी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.