Deoria News: अधेड़ ने किया बच्ची से दुराचार का प्रयास
देवरिया, नवम्बर 12 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दो माह की बच्ची के साथ अधेड़ ने दुराचार का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी को अभिरक्षा में ले ली है।एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कही है कि नौ नवम्बर की सायं करीब छह बजे गांव का ही एक 50 वर्षीय अधेड़ ने उसकी बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया, जब उसने देखा तो अधेड़ को धक्का देकर हटाया। जिस पर आरोपी अधेड़ महिला को मारने पीटने और जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में पुलिस ने आरोपी गुड्डू सोनकर के खिलाफ पाक्सो एक्ट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.