देवरिया, सितम्बर 11 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सदर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी की अध्यक्षता व मंत्री विजय सेन यादव की देखरेख में हुआ। इसमें तहसील की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी। वक्ताओं ने समस्याओं के निराकरण को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व तहसीलदार से मिलकर वार्ता करने पर जोर दिया।अधिवक्ताओं ने कहा कि कागजातों व खतौनी में राजस्व कर्मियों की चूक से त्रुटियां बढ़ी हैं। इससे किसान परेशान हैं और वह बार-बार तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। तहसील न्यायालयों में चल रहे 70-80 फीसदी मुकदमें पोर्टल पर खारिज है और बिना पोर्टल पर दर्ज किये आफ लाइन कार्यवाही की जा रही है। यह भी पढ़ें- Balia News: अधिवक्ताओं ने लगाए एसडीएम-तहसीलदार 'गो बैक' के नारे इससे अधिवक्ताओं व वादकारियों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। ...