देवरिया, सितम्बर 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, भटवलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, विभिन्न उपकरणों की स्थिति तथा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न तरह के निर्देश भी दिए।

उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था डीएम ने संबंधित अधिकारियों से उपकेंद्र से जुड़े विद्युत फीडरों, विद्युत आपूर्ति की स्थिति तथा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही विद्युत सेवा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि उपकेंद्र एवं उससे संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह क्रियाशील रखी जाएं तथा विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न होने पाए।

उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर...