Deoria News: अखिलेश यादव आज तक राम मंदिर दर्शन करने नहीं गए : राजभर
देवरिया, जुलाई 13 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राममंदिर चढ़ावा चोरी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के पास कोई काम नहीं रह गया है। अखिलेश यादव खुद आज तक अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने नहीं नहीं गए। वह स्वयं दुविधा में पिस रहे हैं। राजभर सोमवार को देवरिया जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक से पूर्व पत्रकारों से बात कर रहे थे। राजभर ने कहा कि 'दुविधा में दोऊ गए माया मिली न राम' वाली कहावत अखिलेश यादव पर सटीक बैठती है। भगवान श्रीकृष्ण की भी बात करने में उन्हें डर लग रहा है। वह न तो मुसलमानों का वोट पाने की स्थिति में और न ही सनातन का। अब अगले जन्म में ही उनकी सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.