देवरिया, अगस्त 4 -- Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत रुद्रपुर के नए कार्यालय भवन का अखण्ड रामायण व पूजन अर्चन के साथ सोमवार को गृह प्रवेश हुआ। वैदिक मंत्रों के बीच मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ.रतनपाल सिंह फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत रुद्रपुर में विकास कार्यों का कीर्तिमान बन रहा है। रुद्रपुर नगर पंचायत के विकास के लिए जहां भी आवश्यकता पड़ती है मैं स्ययं अपने स्तर से धन मुहैया कराने के साथ ही शासन में भी धन उपलब्ध कराता हूं। चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम ने कहा कि मेरा प्रयास है कि 2027 में रुद्रपुर का नगर पंचायत नहीं बल्कि नगर पालिका का चुनाव हो। चेयरमैन सुधा निगम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन ई.सुशील चन्द गुप्त ने किया। इस अवसर पर भाजपा के ...