Deoria News: अंबेडकर प्रतिमाओं व रविदास मंदिरों के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 1.98 करोड़
देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर व भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के 20 गांवों में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं व संत रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इस पर करीब 1.98 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सांसद रमाशंकर राजभर की पहल पर शासन की ओर से कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। प्रत्येक गांव में करीब 10 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।सांसद रमाशंकर राजभर ने बताया कि योजना के तहत सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के सलेमपुर ब्लॉक के मलकौली दलित बस्ती, धनपुरवा, बरसीपार, छावनी टोला, बरडीहा दलपत, भलुअनी दुबे, नदौली, पिपरा नाजिर और सलेमपुर गांव को शामिल किया गया है। वहीं लार ब्लॉक के छावनी टोला और कुईचवर तथा भागलपुर ब्लॉक के माड़ोपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.