देवरिया, नवम्बर 27 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। देसही देवरिया विकास खंड के जिगनी बाजार गांव निवासी डॉ. आदित्य कुमार श्रीलंका के कोलंबो में एक से छह दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। भारत के 26 चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल में उनका चयन हुआ है। गोरखपुर मंडल से इस सम्मेलन में शामिल होने वाले वह एकमात्र चिकित्सक हैं। सम्मेलन में डॉ. आदित्य कुमार अपना विचार भी साझा करेंगे।कोलंबो में आयोजित होने वाले छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के अग्रणी होम्योपैथिक चिकित्सक, शोधकर्ता, शिक्षाविद और स्वास्थ्य विशेषज्ञ जुटेंगे। यह सम्मेलन होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान-विज्ञान, अनुभव और उत्कृष्टता को साझा करने के साथ ही विचारों के आदान-प्रदान का अंतरराष्ट्रीय मंच बनेगा। यह ...