देवघर, जुलाई 9 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि जिला यक्ष्मा कार्यालय में बुधवार को टीबी मरीजों के बीच मासिक पोषण आहार किट का वितरण किया गया। अध्यक्षता जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संचयन व वरीय दंत चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन डॉ. शरद कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान डॉक्टर ने मरीजों से नियमित दवा, पौष्टिक आहार और संयमित जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में 8 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट उपलब्ध कराया गया। इनमें बरमसिया की रोशनी कुमार (25), रोहिणी की माला कुमारी (37), सत्संग की ललिता कुमारी (30), कोरियासा की पिंकू कुमारी, कुजूरिया के पंकज कुमार दास (43), पुरंदाहा के नवीन कुमार चौरसिया (53), सलोनाटांड़ के रामदेव महथा (48) तथा ठाढ़ी दुर्गापुर के तैयब अंसारी (50) शामिल रहे। यह भी पढ़ें- टीबी मरीज...