देवघर, सितम्बर 3 -- Deogarh News: सारठ प्रखंड क्षेत्र के चितरा थाना अंतर्गत सरकारी व उत्क्रमित विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह भी पढ़ें- करौं के 5 विद्यालयों में 7 सितंबर को होगा विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठनपुनर्गठन कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के कुल 61 विद्यालयों में आगामी 7 व 8 सितंबर को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयवार तिथि व पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार कई विद्यालयों में 7 सितंबर को तथा शेष विद्यालयों में 8 सितंबर को समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। प्रक्रिया को व्यवस्थित व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विद्यालयों में प्रथम व द्वितीय पर्यवेक्षकों की भी प्रतिनिय...