Deogarh News: 5 युवाओं को मिला ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर
देवघर, जुलाई 11 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय देवघर परिसर में शुक्रवार को झारखंड सरकार श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के उचित अवसर उपलब्ध कराना था।
भर्ती प्रक्रिया इस एक दिवसीय भर्ती कैंप में रोजगार की तलाश कर रहे देवघर जिले के 52 स्थानीय युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप में निजी क्षेत्र की दो प्रतिष्ठित कंपनियों में बिज ग्रोथ इलेवेटर लिमिटेड पीवीटी तथा सीआईएसएस सेक्यूरिटी सर्विसेस लिमिटेड ने मुख्य रूप से शिरकत किया। इन नियोजकों द्वारा ट्रेनी तथा सिक्योरिटी गार्ड के विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.