देवघर, अगस्त 29 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मंडल कारा देवघर में गुरुवार से शुरू हुआ 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन लगातार जारी है। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर कारा परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। बंदी वार्ड स्थित शिवलिंग के समीप पहले चरण में 24 घंटे तक अखंड हरिनाम संकीर्तन किया जा रहा है। इसके बाद कारा परिसर के बाहर स्थित मंदिर में अगले 24 घंटे तक संकीर्तन होगा। इस तरह लगातार 48 घंटे तक भगवान के नाम का जाप, भजन और कीर्तन चलता रहेगा। कारा प्रशासन के अनुसार अखंड हरिनाम संकीर्तन मंडल कारा में वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयोजन की शुरुआत निर्धारित विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद की गई। संकीर्तन में कारा प्रशासन के साथ बंदी भी अपनी आस्था क...