देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: सारठ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सारठ-मधुपुर मुख्य सड़क एनएच- 114 ए पर अवस्थित अति प्राचीन प्रसिद्ध बामनगामा बाबा दुबे मंदिर प्रांगण में समय समय पर अच्छी बारिश व अच्छी फसल उत्पादन की कामना के साथ आयोजित 48 घंटे का वार्षिक अखंड हरिनाम संकीर्तन सोमवार को विधिवत संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत शनिवार को परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी कई देवी-देवताओं के आवाह्न व पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई थी। उसके बाद 48 घंटे तक आसपास गांव के कीर्तन मंडलियों द्वारा लगातार हरे कृष्ण-हरे राम का नाम कीर्तन चला।

धार्मिक अनुष्ठान का समापन सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान का समापन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन और भव्य महाआरती के साथ हुआ। वहीं ब्राह्मण, कुमारी भोजन के साथ महाप्रसाद का वित...