Deogarh News: 45 मवेशियों का एफएमडी वैक्सिनेशन
देवघर, जुलाई 15 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि पशुपालन विभाग द्वारा मटियारा पंचायत के रघुवाडीह गढ़सारा गांव में मंगलवार को कैंप लगाकर 45 मवेशियों का एफएमडी वैक्सीनेशन किया। टीबीओ डॉ. बृजेश कुमार की अगुवाई में तकनीकी सहायक कन्हैया तिवारी व वैक्सीनेटर अमित कुमार द्वारा मवेशियों को वैक्सीन दिया गया। टीवीओ ने बताया कि वैक्सीन लगने से मवेशी बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे। किसानों को आर्थिक क्षति का सामना नहीं करना पड़ेगा। अभी विभिन्न गांवों में इस तरह का कैंप निरंतर अंतराल पर लगेगा, ताकि पशुपालकों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- Balia News: टीकाकरण नहीं शुरू होने से पशुपालक परेशान यह भी पढ़ें- प्रोत्साहन राशि लंबित, हड़ताल से प्रभावित हुआ खुरहा-मुंहपका टीकाकरण अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.