देवघर, नवम्बर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र में सिगरेट एवं तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोटपा (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम)-2003 का उल्लंघन करने वाले 18 दुकानदारों एवं व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनसे अर्थदंड के रूप में कुल 7850 रुपये की वसूली की गई। छापेमारी दल ने नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास कुल 35 दुकानों की जांच की। अभियान सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता के निर्देश पर चलाया गया। जानकारी के अनुसार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कु...