Deogarh News: 32 लाख की जमीन ठगी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल
देवघर, जुलाई 16 -- Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह पुलिस ने वर्ष- 2021 में जमीन ठगी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती जामताड़ा जिले के सीताकाटा गांव निवासी अलताफ अंसारी पर आरोप है कि उसने जसीडीह थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी नवीन चंद्र गुप्ता को जमीन दिलाने का झांसा देकर 32 लाख रुपए की ठगी कर ली थी। जब पीड़ित ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी ने उसके साथ गाली-ग्लौज व मारपीट की। उसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में परिवाद दायर किया, जिसके आदेश पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसी बीच जसीडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.