देवघर, अक्टूबर 18 -- माली प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र देवघर में आयोजित पांच दिवसीय माली प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन शनिवार को हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों ने माली प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र देवघर की वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ. पूनम सोरेन ने कहा कि बागवानी आधारित कौशल विकास ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्राप्त तकनीकी ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग कर स्वयं की पौधशाला स्थापित करने तथा आय वर्धक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरि...