देवघर, नवम्बर 15 -- Deogarh News: देवघर। झारखंड रविवार, 15 नवंबर 2026 को अपना 26वां स्थापना दिवस मनाएगा। अलग झारखंड राज्य बनने के 26 वर्ष पूरे होने पर जहां सरकारी स्तर पर विकास और उपलब्धियों का बखान होगा। उक्त मामले के बारे में भाकपा माले नेता गीता मंडल ने दी । बताया कि आदिवासी-मूलवासी समाज के सपनों और वर्तमान हालात को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। एक सामाजिक विचार के अनुसार, अलग झारखंड के लिए यहां के आदिवासियों और मूलवासियों ने जिस खुशहाल, आत्मनिर्भर और अधिकार संपन्न राज्य की कल्पना की थी, वह सपना आज भी अधूरा है। इस विचार में सबसे बड़ा सवाल किसानों की बदहाली और सिंचाई व्यवस्था को लेकर उठाया गया है। कहा गया है कि अविभाजित बिहार के समय ही किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से पुनासी जलाशय और शिकटिया बराज की शुरुआत की गई थी, ताकि किसा...