देवघर, जुलाई 18 -- Deogarh News: करौं, प्रतिनिधि। करौं कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए 24 साइकिल का वितरण छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। इस दौरान साइकिल का वितरण विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नकुल दास ने छात्र-छात्राओं के बीच किया। मौके पर 24 छात्र, छात्राओं को साइकिल दी गई। साइकिल पाने वाले छात्र-छात्राओं में सोनू कुमार, ऋषि कुमार, राज कुमार, अर्जुन बाउरी, सुजय बाउरी, सुमन कुमार, गुड़िया कुमारी, खुशबू कुमारी, उषा कुमारी, नवी कुमारी, पूर्वी कुमारी, नेहा कुमारी, अनन्या कुमारी, त्रिषा कुमारी, नंदिनी कुमारी आदि शामिल हैं l इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नकुल दास ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह रोजाना विद्यालय आकर पठन-पाठन करने का काम करें l ताकि उनका रिजल्ट बेहतर से बेहतर हो सके। यह भी...