देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: मोहनपुर पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेस करने के बाद कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मोहनपुर थाना के चूल्हिया गांव निवासी राजू राय, पिता- गुल्ली राय ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या- जेएच-15-क्यू-7524 चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 जुलाई को छापेमारी कर चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारवां थाना के बालीडीह गांव निवासी 23 वर्षीय सुनील यादव, पिता रामेश्वर यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के ...