Deogarh News: 21 ग्राम ब्राउन शुगर व 5400 रुपए के साथ 5 गिरफ्तार
देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एसआईटी ने हिंडोलावरण से तपोवन जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे तीनघरा के पास छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 21.01 ग्राम ब्राउन शुगर मादक पदार्थ और 5400 रुपए नकद बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रफुल्ल कुमार, भीम राय, जितेन्द्र कुमार, लखन मरांडी और राहुल कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी मोहनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। उक्त जानकारी एसपी प्रवीण पुष्कर ने शुक्रवार को दी। कहा कि 1 अक्टूबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि हिंडोलावरण और सिमरजोर इलाके में कुछ लोग ब्राउन शुगर का सेवन करने के साथ इसकी खरीद-बिक्री कर रहे हैं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.