Deogarh News: 2 दिनों में 47 श्रद्धालुओं की मोबाइल चोरी, श्रावणी मेला में चोरों का आतंक
देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले चोरों का आतंक बढ़ गया है। बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए पहुंच रहे कांवरिया और श्रद्धालु मोबाइल चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। पिछले दो दिनों में नगर थाना क्षेत्र में 47 कांवरिया व श्रद्धालुओं की मोबाइल चोरी की शिकायत पुलिस से की गई है। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से मोबाइल चोरी व मिसिंग से संबंधित मामलों की तकनीकी जांच की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने तीन श्रद्धालुओं की चोरी व मिसिंग गयी मोबाइल बरामद कर वास्तविक मालिकों की पहचान के बाद सौंप दी। पुलिस के अनुसार अन्य श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.