Deogarh News: 15 किसानों के बीच सोलर पंप का वितरण
देवघर, जुलाई 8 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। बीडीओ चंदन कुमार सिंह व विधायक प्रतिनिधि राहुल कुमार सिंह ने मंगलवार को 15 किसानों के बीच चलंत सोलर पंप का वितरण किया। इस दौरान कहा कि सरकार के किसान समृद्धि योजनांतर्गत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन आत्मा देवघर द्वारा 90 फीसदी अनुदान किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलंत सोलर पंप दिया जा रहा है, ताकि किसान बिना किसी खर्च के सुगमतापूर्वक खेतों की सिंचाई कर सके। कहा कि फिलहाल वित्तीय वर्ष- 25-26 में आवेदन देने वाले 15 किसानों को सोलर पंप दिया जा रहा है। वहीं जल्द जारी वित्तीय वर्ष में आवेदन कर चुके 100 से अधिक किसानों को सोलर पंप उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कृषि कार्य के लिए प्रत्येक सप्ताह 120 ट्रांसफार्मर लगाएं - साथ ही सोलर पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.