देवघर, अगस्त 15 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि। त्रिकुट पहाड़ घूमने पहुंचे श्रद्धालुओं पर बंदरों के हमले की घटना सामने आयी है। अलग-अलग समय में बंदरों के काटने से करीब 120 श्रद्धालु घायल हो गये। घटना के बाद सभी घायलों को त्रिकुट पहाड़ स्थित स्वास्थ्य शिविर में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज और चिकित्सकीय परामर्श के लिए सभी को सदर अस्पताल देवघर भेजा गया। बताया जाता है कि त्रिकुट पहाड़ घूमने पहुंचे श्रद्धालु पहाड़ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद बंदरों ने कई श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। बंदरों के काटने से किसी के हाथ, पैर तो किसी के शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आयी। स्वास्थ्य शिविर में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया।

स्वास्थ्य शिविर में उपच...