देवघर, अगस्त 8 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिवद्य परिषद रांची के निर्देशानुसार शुक्रवार को एमएलजी उच्च विद्यालय मधुपुर में माध्यमिक सम्पुरक/समुन्नत एवं विशेष सैद्धांतिक परीक्षा 2026 दो पालियों में ली गई। वहीं एसपीएम उच्च विद्यालय मधुपुर में इंटरमीडिएट सम्पुरक/समुन्नत एवं विशेष (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)की सैद्धांतिक परीक्षा 2026 दो पालियों मे ली गई। मिली जानकारी के अनुसार एमएलजी उच्च विद्यालय मधुपुर में होने वाली माध्यमिक सम्पुरक/समुन्नत एवं विशेष सैद्धांतिक परीक्षा 2026 के तहत प्रथम पाली में 3 परीक्षार्थियों ने कॉमर्स / होम साईंस की परीक्षा दी। जबकि द्वितीय पाली में उर्दू विषय की परीक्षा थी, जसमें एक भी परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। इस दौरान एसपीएम उच्च विद्यालय मधुपुर में इंटरमीडिएट सम्पुरक/समुन्नत एवं विशेष (कला, विज्ञान ए...