देवघर, अगस्त 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 11 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद मोबाइल और अन्य सामान की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

चोरी की घटनाएं मेले क्षेत्र में प्रतिदिन कांवरियों और श्रद्धालुओं के मोबाइल समेत अन्य सामान गायब होने की शिकायत मिल रही है। रविवार को भी नगर थाना और बाबा मंदिर थाना में 25 से अधिक श्रद्धालुओं ने मोबाइल मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, कई श्रद्धालु परेशानी और समय के अभाव में शिकायत दर्ज नहीं करा सके। बताया जाता है कि भीड़ का फायदा उठाकर चोर कांवरियों और श्रद्धालुओं के मोबाइल पर हाथ साफ कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की चिंताएं कतार में खड़े रहने, मंदिर परिसर के आसपास भीड़ में चलने तथा आराम करने के दौरान श्रद्धालुओं के मोबाइल और अ...