देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: देवघर। एसएफसी गोदाम से 22 हजार क्विंटल से अधिक अनाज गायब होने के मामले में अब कुंडा थाना पुलिस जांच-पड़ताल करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस टीम बाजार समिति पहुंची और संबंधित घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को ई-साक्ष्य के माध्यम से दर्ज करने की तैयारी की जा रही है, ताकि आगे की जांच में घटनाक्रम को समझने और साक्ष्यों का मिलान करने में सहूलियत हो सके। मामले में 100 पेज से अधिक की जांच रिपोर्ट भी पुलिस के लिए अहम होगी। रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों, अनाज के स्टॉक, उपलब्ध अभिलेखों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल के आधार पर जांच आगे बढ़ायी जाएगी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एसएफसी गोदाम से 22 ह...