Deogarh News: 10 किलो मिलावटी हल्दी व 5 किलो चाट नष्ट
देवघर, अगस्त 8 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर शुक्रवार को गठित खाद्य सुरक्षा टीम ने कोठिया बस पड़ाव क्षेत्र के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय, मिठाई दुकान एवं चाट स्टॉलों में औचक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान करीब 10 किलोग्राम अखाद्य रंग मिश्रित हल्दी पाउडर तथा पांच किलोग्राम मेटानिल येलो युक्त चाट को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। साथ ही बिना लाइसेंस संचालित खाद्य कारोबारियों को शीघ्र खाद्य लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन कराने की सख्त हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मिलावटी खाद्य पदार्थों को कराया नष्ट, भरे चार नमूनेख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.