देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। हर घर में नल से पेयजल की आपूर्ति किए जाने को लेकर संचालित नल जल योजना का लाभ छह वर्ष बाद भी अभी तक मारगोमुंडा पंचायत के लोगों को नहीं मिल पाया है।

जल आपूर्ति योजना का लाभ न मिलना मारगोमुंडा पंचायत के मारगोमुंडा, सालमान्द्रा, बाघसीला, ग्रीनजोरी, परसिया आदि गांव तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने की योजना अधर में लटका हुआ है। करीब 10 करोड़ खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल पीने का सपना अभी भी सपना बना हुआ है। बताया जाता है कि नल जल योजना के तहत सन 2018-19 में पूर्व मंत्री राज पलिवार द्वारा मारगोमुंडा प्रखंड कार्यालय के समीप वाटर हाउस, टीकोपहाड़ी जयंती नदी में पंप हाउस और सालमान्द्रा गांव में पानी टंकी का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था।

निर्माण कार्य और हालात जिसके तहत ...