Deogarh News: होमगार्ड जवानों को मिला फायर सेफ्टी का विशेष प्रशिक्षण
देवघर, जुलाई 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। जिला अग्निशमन कार्यालय देवघर में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवानों के लिए एक दिवसीय फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों को आपातकालीन स्थितियों और आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए तैयार करना था। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव द्वारा उपस्थित जवानों को आग लगने के कारणों, उसके प्रकारों और शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर होमगार्ड के जवानों को विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों को चलाने का व्यावहारिक अभ्यास (मॉक ड्रिल) भी कराया गया। ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.