Deogarh News: होटल में महिला से छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार, प्राथमिकी
देवघर, अक्टूबर 8 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि नगर के वैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के समीप अवस्थित एक होटल में महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया गया है। घटना को लेकर नगर के एक मोहल्ला निवासी ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में होटल आई टाउन (यूनिट ऑफ शिवम इंटरनेशनल) के कर्मी आरोपी अविनाश सिंह पर छेड़छाड़, अनुचित तरीके से छूने, अश्लील टिप्पणी करने और परेशान करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में महिला ने बताया है कि 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे होटल आई टाउन में उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी होटल कर्मी अविनाश सिंह ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अनुचित तरीके से छूने और अश्लील टिप्पणी करने का प्रयास किया। उसने आरोपित को ऐसा करने से मना भी किया, बावजूद उसकी हरकत जारी रही। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.