देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर प्रखंड के हुसैनाबाद पंचायत अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस पद के लिए कुल सात अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया था। प्राप्त आवेदनों की जांच और निर्धारित मानकों के आधार पर अंकों का मूल्यांकन करने के बाद सरिता कुमारी का चयन आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए किया गया। चयन प्रक्रिया बीडीओ सह सीडीपीओ राजेश बारला की देखरेख में संपन्न हुई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए आवेदनों के आधार पर अंकों का आकलन किया गया। उसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सरिता कुमारी को योग्य अभ्यर्थी के रूप में चयनित किया गया। इस बात की पुष्टि राजेश बारला प्रखंड विकास पदाधिकारी देवीपुर ने किया। आंगनबाड़ी सेविका का चयन होने से इस केंद्र के संचालन में मदद मिलेगी...