देवघर, नवम्बर 4 -- Deogarh News: देवघर। बाल सुधार गृह सह संप्रेषण गृह की बच्चियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में स्किल ट्रेनिंग इनिशिएटिव फॉर गर्ल्स का शुभारंभ किया गया। महत्वाकांक्षी पहल के तहत 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों के लिए आज से 90 दिनों का विशेष कौशल संवर्धन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा और अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संप्रेषण गृह की बच्चियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज की मुख्य धारा ...