देवघर, सितम्बर 6 -- Deogarh News: पालोजोरी, प्रतिनिधि। जन-जन का चहेता अखबार हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित ओलंपियाड बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक माहौल तैयार कर उन्हें प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवाने का एक माध्यम बन गया है। अखबार की पहल सराहनीय है।विजेता बच्चों के बीच हुआ चेक का वितरण पालोजोरी के सनरेज हाई स्कूल के सचिव सह सीईओ प्रवीण कुमार सिंह पप्पू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर हिन्दुस्तान ओलिंपियाड के विजेता बच्चों के बीच पुरस्कार राशि से संबंधित चेक व प्रशस्ति पत्र वितरण के क्रम में अखबार व ओलंपियाड की प्रशंसा करते हुए ऐसा कहा। जानकारी हो कि सबों का चहेता व विश्वसनीय अखबार हिन्दुस्तान पिछले कई सालों से स्कूली बच्चों के बीच ओलंपियाड का आयोजन कराता रहा है। इस ओलंपियाड में शामिल होकर बच्चे जहां खुद को उत्साहित व गौरवान्वित महसूस करते हैं...